इंदौर के विकास को लगेंगे पंख! बैठक में सीएम मोहन यादव ने की कई बड़ी घोषणाएं
CM Mohan Yadav Announcements For Indore Development: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

CM Mohan Yadav Announcements For Indore Development: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को मंत्रालय में इंदौर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में इंदौर के विकास के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई। बैठक में सीएम मोहन यादव ने इंदौर 2047 के अमृत काल के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार की तरफ से इंदौर को देश में विकास का मॉडल बनाने के लिए लगातार तेजी से काम किया जा रहा है।
बैठक में सीएम मोहन यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन मेट्रो प्रोजेक्ट का काम पूरा हो जाएगा। इस मेट्रो प्रोजेक्ट से इंदौर और उज्जैन के बीच ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा। इसके लिए जल्द ही इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन अथॉरिटी का गठन किया जाएगा। इस अथॉरिटी के अंतर्गत इंदौर, देवास, धार और उज्जैन का एक साथ विकास होगा।
मध्यप्रदेश के विकास की गति और तेज होगी…
प्रदेश के चारों महानगरों के लिए मेट्रोपॉलिटन की कल्पना को लेकर आउटलाइन बनाई गई है। रेल मार्ग, सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र और पीएसपी के निर्माण कार्य सुव्यवस्थित और सुनियोजित ढंग से किए… pic.twitter.com/bNRANZKzV7
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 8, 2024
सीएम मोहन यादव ने मेट्रोपॉलिटन योजना को समझाते हुए बताया कि जिन शहरों को मेट्रोपॉलिटन प्रोजेक्ट में शामिल किया किया जाना है, उनके सर्वे रिपोर्ट का अवलोकन किया गया है। नगरीय और ग्रामीण निकायों के कार्यों पर भी समीक्षा की गई है। इस दौरान राज्य सरकार को काफी सकारात्मक सुझाव मिले हैं। इसके साथ वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट पर चर्चा की गई। यह वंदे मेट्रो प्रोजेक्ट 160 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा; गरीब बच्चों के डॉक्टर-इंजीनियर बनने का खर्चा उठाएगी MP सरकार
इस बैठक में इंदौर की ट्रैफिक समस्याओं को लेकर सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि शहर में एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह एलिवेटेड रोड ट्रैफिक कंट्रोल में काफी मददगार साबित होगा। इस विषय पर एक बैठक की जाएगी, जिसमें स्थानीय अधिकारी और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार मिलकर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: