---विज्ञापन---

‘भगवान श्रीकृष्ण ने बताया क्या होता है भाई-बहन का रिश्ता’, कार्यक्रम में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बताया कि भाई-बहन का रिश्ता क्या होता है।

---विज्ञापन---

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को भोपाल में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने सबसे पहले क्षेत्र की सभी लाडली बहनों से हाथों पर राखी बंधवाई। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जन्माष्टमी से लेकर रक्षाबंधन और प्रदेश में होने वाले इंवेस्टमेंट समिट पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर सभी त्योहारों का कोई राजा है तो वह रक्षाबंधन का त्योहार है।

---विज्ञापन---

सीएम मोहन का संबोधन

अपने संबोधन में सीएम मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार गया और अब जन्माष्टमी आ रही है। हम सभी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता क्या होता है? ये भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौप्ति को बहन बनाकर बताया था। द्रौप्ती के जीवन में जब भी संकट आया, उनके भाई भगवान श्रीकृष्णा आए और उन्हें संकट से बाहर निकाला। उन्होंने आगे कहा कि रिश्ते बनाने के लिए तीज त्यौहार काफी बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर सभी त्योहारों का का कोई राजा है तो वह रक्षाबंधन का त्योहार है।

विपक्षी सवाल का जवाब

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि रक्षाबंधन उत्सव पर विपक्षी सवाल खड़े करते थे। विपक्षी बोलते हैं जन्माष्टमी क्यों मना रहे हो, जिनको जन्माष्टमी नहीं मानना हो वह अपने घर पर बैठ जाएं। भगवान श्रीकृष्णा मध्य प्रदेश की धरती में शिक्षा लेने आए थे, यह हमारे सौभाग्य की बात है। भगवान श्री कृष्ण ने जीवन जीना और संघर्ष करना सिखाया है। श्रीकृष्ण ने कंस को मारा लेकिन खुद गद्दी पर नहीं बैठे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ग्वालियर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में IT सेक्टर पर फोकस करेंगे CM मोहन यादव, जानें प्लान

प्रदेश में इन्वेस्टर समिट

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोकसभा और सभी विधानसभा में बहनों को 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने इन्वेस्टर समिट को लेकर कहा कि पहला उज्जैन ,जबलपुर अब ग्वालियर में इन्वेस्टर समिट होने वाला है। इसके बाद रीवा में होगा। प्रदेश में लगातार होंगे इन्वेस्टर समिट हो रहे हैं। भोपाल में भी कारखाने लगेंगे, जिससे बहनों को रोजगार मिलेगा।

First published on: Aug 24, 2024 06:03 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola