CM Mohan Yadav Join IISER Convocation: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश में उद्योग के विकास के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच सीएम मोहन यादव मंगलवार को भोपाल के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया। इस समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुईं। इस दौरान सीएम मोहन यादव और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IISER के कैंपस में शैक्षणिक भवन और व्याख्यान कक्ष का शिलान्यास किया।
सीएम मोहन यादव का संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण पर खास जोर दिया। सीएम मोहन यादव कहा कि निर्मला सीतारमण एक सशक्त वित्त मंत्री हैं। निर्मला सीतारमण के वित्त नेतृत्व में हमारा देश लगातार आर्थिक क्षेत्र में तरक्की कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि धन में धन होता है इसमें भी विद्या का धन सबसे बड़ा धन होता है। आज 11वें दीक्षांत समारोह में 442 विधायर्थियो को आज डिग्री मिल रही है, यह प्रतिभा को सम्मान है।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सराहनीय पहल, 100 फैक्ट्रियों का करेंगे लोकार्पण, महिला उद्यमियों से भी मिलेंगे
आजकल टेक्नोलॉजी का युग
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हजारों साल से जब आक्रांताओं ने भारत पर आक्रमण किया तो सबसे पहले हमारे शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाया था। हम किसी को दबाना, लूटना नहीं चाहते हैं। हम सर्वभवन्तु सुखिनः के वाक्य पर चलते हैं। 18वीं शताब्दी में मसाले, खाद्य, कपास से दुनिया में हमारी खास पहचान थी। वहीं आज 21वीं शताब्दी में ज्ञान, टेक्नोलॉजी का युग है। मध्य प्रदेश के संस्थान देश में बेहतर काम कर रहे हैं। देश के कई बड़े संस्थान हमारे प्रदेश में हैं। रिसर्च के क्षेत्र में हम और बेहतर काम करेंगे।
संबंधित खबरें
राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
9 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
9 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
11 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
15 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines