इंदौर में ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा, CM मोहन यादव ने किया 222.25 करोड़ के 4 फ्लाईओवर का लोकार्पण

CM Mohan Yadav Inaugurated 4 Flyovers in Indore: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ही दिन में एक साथ करीब 222.25 करोड़ रुपये के 4 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया।

CM Mohan Yadav Inaugurated 4 Flyovers in Indore

CM Mohan Yadav Inaugurated 4 Flyovers in Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में बीती रात स्वर्णिम इतिहास रचा गया। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ही दिन में एक साथ करीब 222.25 करोड़ रुपये के 4 फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने इंदौर में एक साथ फूटी कोठी सहित भंवरकुंआ, खजराना और लवकुश चौराहे के फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इंदौर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक ही दिन में एक साथ 4 फ्लाईओवर का लोकार्पण हुआ हो। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने फूटी कोठी फ्लाईओवर का नाम प्रसिद्ध संत श्री सेवालाल जी महाराज के नाम रखा दिया।

विज्ञापन

इंदौर का चहुंमुखी विकास

सीएम मोहन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में विकास को नई रफ्तार देकर विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। विकास के रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हटाकर इसका रास्ता साफ कर दिया है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंदौर का चहुंमुखी विकास और सुरक्षित यातायात राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य सरकार की कोशिश है कि इंदौर के किसी भी चौराहे पर यातायात बाधित न हो और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इंदौर की ट्रेफिक से जुड़ी परेशानियों के समाधन को लेकर कहा कि यहां जितने भी अंडरपास और ओवर ब्रिज की जरुरत होगी, वह सभी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

सीवरेज लाइन का काम

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने इंदौर में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सीवरेज लाइन का काम पर भी बात की। साथ ही सीएम मोहन यादव ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नशे के अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ