CM Mohan Yadav Held Round-Table Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन्वेस्ट सेशन को लेकर 7 और 8 अगस्त को बेंगलुरु में थे। यहां उन्होंने सबस पहले अलग-अलग सेक्टर के निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात की और उन्हें मध्य प्रदेश में उद्योग स्थापिक करने लिए प्रोत्साहित किया। बेंगलुरु के इन्वेस्ट सेशन से राज्य में 3200 करोड़ के निवेश आया है। इस इन्वेस्ट सेशन के दौरान सीएम मोहन यादव ने रेडीमेड गारमेंट के उद्योगपतियों से बात की और उन्हें बताया कि मध्य प्रदेश उनके उद्योग के लिए सबसे सुटेबल डेस्टिनेशन है।
प्रदेश का कॉटन सबसे बेहतरीन
इस दौरान मोहन यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश में कपास की बुआई के रकबे में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। हमारे प्रदेश का कॉटन सबसे बेहतरीन है। इसी वजह से मध्य प्रदेश के इंदौर में सालों पहले कॉटन मिल्स का बोलवाला था। देश के बीचोबीच में होने की वजह से पूरे देश में ट्रांसर्पोटेशन के लिए मध्य प्रदेश की कनेक्टेविटी और अधिक उपयोगी बनाती है। राउंड-टेबल मीट में गारमेंट सेक्टर की इंटरनेशनल और नेशनल लेवल की कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।
यह भी पढ़ें: श्रीश्री रविशंकर का बड़ा बयान, बोले- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव लौटा रहे उज्जैन का प्राचीन वैभव
राउंड टेबल मीट में सीएम
बेंगलुरु में इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोडशो में रेडीमेड गारमेंट पर केंद्रित राउंड टेबल मीट में बात करते हुए सीएम मोहन यादव ने मीटिंग में निवेशकों के साथ राज्य में गारमेंट इंडस्ट्री डेवलपमेंट लाने के सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री के लिए सूटेबल डेस्टिनेशन है। फिलहाल राज्य में कई प्रमुख कंपनियां, जैसे बेस्ट कॉर्प और गोकलदास, राज्य में निवेश कर रही हैं। रेडीमेड इंडस्ट्री में इंवेस्ट करने के लिए मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राज्य में नए रोजगार पैदा होंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines