राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल आएंगी उज्जैन, बाबा महाकाल के दर्शन कर फोरलेन की रखेंगी नींव

President Droupadi Murmu In MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बुधवार की शाम, 4:50 बजे वह इंदौर पहुंचेंगी। गुरुवार को उज्जैन में महाकाल दर्शन करेंगी।

president droupadi murmu

president droupadi murmu

विज्ञापन

President Droupadi Murmu In MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। बुधवार शाम वह इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 19 सितंबर को वह उज्जैन जाएंगी। उज्जैन में राष्ट्रपति बाबा महाकाल के दर्शन कर इंदौर-उज्जैन फोरलेन सड़क का भूमिपूजन करेंगी। इसी दिन देवी अहिल्या विवि के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एमपी दौरे में ऑर्गेनिक भोजन ही करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की शाम 5:15 बजे एमजी रोड पर मृगनयनी एंपोरियम हस्तशिल्प कलाकारों से मुलाकात करेंगे। शाम 5:50 बजे से शाम 6:30 बजे तक वह रेसीडेंसी कोठी में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगी। 19 सितंबर को सुबह 9:30 बजे राष्ट्रपति हैलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगी। वहां महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजा करेंगी। दोपहर 11:30 बजे इंदौर आकर रेसीडेंसी कोठी में विश्राम करेंगी। फिर दोपहर 3:20 बजे देवी अहिल्या विवि (Devi Ahilya Vishwavidyalaya) के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। शाम 4:45 बजे इंदौर से झारखंड रवाना होंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत

राष्ट्रपति की सुरक्षा में ढाई हजार से ज्यादा का पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वह चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बुधवार शाम 4:50 बजे इंदौर एयरपोर्ट में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी अगवानी करेंगे। यहां से सड़क मार्ग के जरिए एमजी रोड स्थित मृगनयनी एम्पोरियम जाएंगी।

विज्ञापन

ये होगा ट्रैफिक डायवर्जन

राष्ट्रपति के इंदौर प्रवास को लेकर यातायात पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। बुधवार दोपहर 3 बजे से एयरपोर्ट डीआरपी लाइन, मरीमाता, कालानी नगर मार्ग बंद रहेगा। एयरपोर्ट जाने वाले लोग एमआर-10, लवकुश चौराहा से सुपर कॉरिडोर होकर जाएंगे। इसी तरह भंवरकुआं क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले लोग महू नाका, गंगवाल बस स्टैंड, चंदन नगर, नावदापंथ, दिलीपनगर कट, सुपर कॉरिडोर चौराहे से होकर जाएंगे। विजयनगर से भंवरकुआं आने-जाने में रिंग रोड का उपयोग करें। सरवटे बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से उज्जैन जाने वाले वाहन एसजीएसआईटीएस, राजकुमार ब्रिज, लक्ष्मीबाई बाई रेलवे स्टेशन, बाणगंगा रेलवे फाटक होते हुए आवागमन करेंगे। यही रूट प्लान गुरुवार को भी लागू रहेगा।

इंदौर-उज्जैन फोरलेन का भूमिपूजन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को महाकाल दर्शन के लिए सुबह 11:30 बजे उज्जैन पहुंचेंगी। महाकाल मंदिर में वह 45 मिनट रहेंगी। इसके बाद स्वच्छताकर्मी सम्मान समारोह में शामिल होंगी। साथ ही इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण का भूमिपूजन करेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ