CM Mohan Yadav Global Capability Centers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इस समय बेंगलुरु इंटरेक्टिव सेशन को लेकर दो दिन के बैंगलुरु दौरे पर हैं। आज उन्होंने सबसे पहले बेंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन के दौरान उद्योगपतियों से मुलाकात की। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने बेंगलुरु में इन्वेस्ट मध्य प्रदेश रोड-शो किया। इस दौरान GCC पर राउंडटेबल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC ) को स्थापित और विकसित करने के लिए सरकार उद्योगपतियों को हर संभव मदद और सुविधा देगी।
उद्योगपतियों संग सीएम की बातचीत
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों और इन्वेस्टर्स को भरोसा दिलाया कि बैंगलुरु जैसे टियर-1 शहर की सभी जरुरते और फैसेलिटी मध्य प्रदेश के शहरों में भी विकसित की जाएगी। GCC और उसके लिए जरूरी सभी सेक्टर में एक जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसस कि प्रदेश में GCC को स्थापित करने के लिए अनुकूल ईको-सिस्टम मिल पाएगा। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में GCC को स्थापित करने के लिए लगातार उद्योगपतियों से बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रोपा ‘मां के नाम’ पौधा, बोले- यह प्रकृति को लौटाने का एक प्रयास है
मध्य प्रदेश में GCC की स्थापना
सीएम मोहन यादव ने राउंड-टेबल मीटिंग में भी प्रदेश में GCC की स्थापना, फैसेलिटी, संभावना और इंवेस्टमेंट पर इंफ्रास्ट्रक्चर से विस्तार में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बैंगलुरु समेत देशभर के GCC कंपनी के रिप्रेंजटेटिव से जरूरी टैलेंट बिल्डिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर , इंवेस्टमेंट, इको सिस्टम, कोलेब्रशन, कनेक्टिविटी, रोजगार के मौके विकसित करने जुड़े मुद्दे पर बात की। इस मीटिंग में उद्योगपतियों समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। वहीं संवाद सत्र में लैप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शिववेंकट रमानी ने मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल यूनिट ऑपरेशन के अपने अनुभव को शेयर किया।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
16 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines