हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

किसानों को 5 रुपए में मिलेगा बिजली का स्थाई कनेक्शन, मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा फैसला

MP News
विज्ञापन

MP CM Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। किसानों को अब 5 रुपए में बिजली का स्थाई कनेक्शन मिलेगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि किसानों को अब 5 रुपये में बिजली का स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। मध्य क्षेत्र को यह व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चरणबद्ध रूप से पूरे प्रदेश में किसानों को यह सुविधा दी जाएगी।

किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप

अगले तीन साल में किसानों को 30 लाख सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को बिजली बिल से मुक्ति दिलाने का प्रयास है। हर साल 10-10 लाख कनेक्शन दिए जाएंगे। किसानों से सौर ऊर्जा खरीदकर उन्हें नगद भुगतान किया जाएगा।

सोलर पंप के जरिए किसानों को स्थाई कनेक्शन भी दिए जाएंगे। हाल में ही अस्थाई कनेक्शन वाले डेढ़ लाख किसानों को स्थाई कनेक्शन दिलवाए गए हैं। 3 हॉर्स पॉवर वालों को सोलर पंप की 5% राशि और 5 से 7.50 हॉर्स पॉवर के लिए 10% राशि देना होगी।

विज्ञापन

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब गांवों में उचित बुनियादी ढांचा, बिजली और सड़कें नहीं थीं, लेकिन बीजेपी के शासन में स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

ये भी पढ़ें-  MP के मंत्री के विवादित बयान पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- वोट के “व्यापारी” जनता को कह रहे “भिखारी”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola