Madhya Pradesh CM Mohan Yadav Family Reaction After BJP Announce His name as Chief Minister: मध्य प्रदेश के सीएम को लेकर सोमवार को सस्पेंस समाप्त हो गया है। बीजेपी नेतृत्व ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का सीएम चुन लिया है। इसी के साथ बीजेपी ने राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा को डिप्टी सीएम नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के 9वें दिन बीजेपी ने सीएम और डिप्टी सीएम को नियुक्त कर सबको चौंका दिया है क्योंकि पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को सीएम पद का अहम दावेदार माना जा रहा था।
बीजेपी के इस फैसले के बारे में मोहन यादव के परिवार को भी भरोसा नहीं था कि वह सीएम पद के लिए नियुक्त किए जाएंगे। हालांकि, जब बीजेपी नेतृत्व ने मोहन यादव को सीएम पद के लिए नियुक्त किया तो उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मोहन यादव की पत्नी ने कहा कि हम सभी को यह बात तो पता थी कि वह सीएम पद की दौड़ में हैं लेकिन यह नहीं पता था कि वह सीएम पद के लिए नियुक्त किए जाएंगे।
सीएम मोहन यादव के पिता ने कहा- बहुत खुशी हो रही है
मोहन यादव को बीजेपी नेतृत्व की ओर सीएम चुने जाने पर उनके पूरे में परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं हैं। इसी बीच सीएम मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव ने बेटे को सीएम बनाए जाने पर कहा कि अच्छा लग रहा है, पूरा परिवार आज बहुत खुश है। वहीं, मोहन यादव की पत्नी की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि मोहन यादव को सीएम बनाने पर हमारे परिवार में हर तरफ खुशी का माहौल है, सब बहुत खुश हैं। इस बात की जानकारी की थी मोहन यादव सीएम पद की दौड़ में हैं लेकिन यह पता नहीं था कि बीजेपी नेतृत्व उन्हें मुख्यमंत्री की कमान सौंपेगा। भगवान ने उन्हें उनकी मेहनत का फल दिया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं मोहन यादव… जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के राजेंद्र शुक्ला व जगदीश देवड़ा बने डिप्टी सीएम
महाकाल का आशीर्वाद मिला
वहीं, सीएम मोहन यादव की बहन ने भी अपनी खुशी जाहिर कर कहा कि भगवान महाकाल का आशीर्वाद है। वह बीजेपी से 1984 से जुडे़ हुए हैं और जब भी वह उज्जैन जाते थे तो महाकाल का दर्शन जरूर करते थे। आज महाकाल ने उन्हें उनका फल दे दिया। बता दें कि सीएम मोहन यादव शिवराज सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़ा था उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार चेतन प्रेमनारायण यादव को 12,841 मतों हराकर यहां से तीसरी बार जीत दर्ज की।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
6 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines