आदिवासियों संग भगोरिया रंग में रंगे CM मोहन यादव, बोले- इस आनंद के लिए देवता भी तरसते हैं

CM Mohan Yadav Celebrate ‘Bhagoria’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को रतलाम-झाबुआ और धार में लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ उत्सव के दौरान आदिवासी बंधुओं के मांदल की थाप पर उनके साथ थिरके और मस्ती करते दिखाई दिए।

CM Mohan Yadav Celebrate Bhagoria

सीएम मोहन यादव ने मनाया 'भगोरिया' उत्सव

CM Mohan Yadav Celebrate ‘Bhagoria’: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को रतलाम-झाबुआ और धार में आयोजित आदिवासियों के लोकप्रिय पर्व ‘भगोरिया’ उत्सव में शामिल हुए। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने राणापुर के भगोरिया में आदिवासी बंधुओं के मांदल की थाप पर उनके साथ थिरके और मस्ती करते दिखाई दिए। सीएम मोहन यादव ने इस दौरान वाद्य यंत्र भी बजाया। आसान भाषा में कहा जाए तो सीएम मोहन यादव पूरी तरह से भगोरिया रंग में रंगे हुए नजर आए।

विज्ञापन

‘भगोरिया’ के रंग में रगे सीएम यादव 

सीएम मोहन यादव रविवार को सबसे पहले बड़वानी जिले में गए और यहां योगमाया मंदिर के दर्शन किए। फिर उन्होंने समाज प्रमुखों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक की। इसके बाद वह रतलाम-झाबुआ और धार के लिए रवाना हो गए। रतलाम-झाबुआ और धार में सीएम मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को भगोरिया महोत्सव और होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने आदिवासियों के साथ भगोरिया महोत्सव को पूरे मस्ती के साथ एंजॉय किया। भगोरिया के तहत आयोजित प्रोग्राम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि उनकी सरकार प्राथमिकता पर आदिवासी अंचल का विकास है। प्रदेश के कई आदिवासी क्षेत्रों में विकास कार्य चल रहे हैं, जिसमें एक लाख करोड़ से ज्यादा की लागत लगी है।

विज्ञापन

आदिवासियों को बताया प्रभु श्रीराम का करीबी

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि भगोरिया पर्व अपने साथ गांव में खुशी की लहर लेकर आता हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रभु श्रीराम का आदिवासियों के साथ काफी पुराना रिश्ता है। आदिवासी भाई-बहन सही माइनों में तीज त्योहारों का आनंद लेते हैं, इस खुशी के लिए देवता भी तरसते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ