MP UCC Bill : मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने की दिशा में मोहन यादव सरकार ने बहुत बड़ा कदम उठाया है. रविवार को राजधानी भोपाल के बाहरी इलाके जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में यूसीसी के ड्राफ्ट बिल को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी गई है. अब इस विधेयक को 20 जुलाई से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के 5 दिवसीय मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा.
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की दिशा में एक ऐतिहासिक फैसला बताया. मुख्यमंत्री ने साफ किया कि मध्य प्रदेश के आदिवासी समुदाय को इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है. सीएम यादव ने बताया कि ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी के सामने करीब 80 प्रतिशत मुस्लिम महिलाओं और 40 प्रतिशत मुस्लिम पुरुषों ने इस कानून का खुलकर समर्थन किया है. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता के लिए इस बिल का समर्थन करने की अपील की.
क्या-क्या प्रावधान हैं इस बिल में?
रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में कुल 4 भाग, 404 धाराएं और 7 अनुसूचियां शामिल हैं. कमेटी को जनता से 9.58 लाख से ज्यादा सुझाव मिले थे. इस नए कानून के तहत मध्य प्रदेश में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, जमीन-जायदाद के उत्तराधिकार, गोद लेने और सरोगेसी जैसे पारिवारिक मामलों में सभी नागरिकों के लिए एक समान नियम लागू होंगे.
खास बात यह है कि लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और टेस्ट ट्यूब बेबी से पैदा होने वाले बच्चों को भी समान कानूनी दर्जा मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, आप और वामपंथी दलों ने कमेटी के सामने अपने सुझाव रखे, लेकिन कांग्रेस हर मुद्दे को हिंदू-मुस्लिम के चश्मे से देखती है, इसलिए वह इससे दूर रही.
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
18 hrs agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
19 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
21 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
23 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 day ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines