'विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है भारत', समारोह में बोले CM मोहन यादव

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन सभागार में आयोजित शिक्षा भूषण अखिल भारतीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने सरस्वती वंदना के साथ दीप जलाया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है। उन्होंने आगे कहा कि देश के हित के लिए शिक्षा व्यवस्था का बेहतर होगा बहुत जरुरी है।

विज्ञापन

शिक्षा का आधार गुरुकुल परंपरा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमारे देश की शिक्षा का आधार गुरुकुल परंपरा रही है। हमेशा से शिक्षक पूज्य थे और पूज्य रहेंगे। भारत विश्व गुरु के रूप में उस शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है, जो गुरुकुल परंपरा चाणक्य से चंद्रगुप्त तक और चंद्रगुप्त से विक्रमादित्य तक हर जगह, हर समय, हर काल में कायम रही है। उन्होंने आगे कहा कि देश के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक और शिक्षक के हित में समाज के उद्देश्य से शिक्षक समारोह के आयोजन किया जाता है।

विज्ञापन

जीवन मूल्यों का विकास

अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुरेश सोनी ने कहा कि वास्तव में विकास तभी हो सकता जब हमारे आसपास के परिवेश और जीवन मूल्यों का विकास हो। इस दौरान उन्होंने काका कालेलकर के संबोधन को उद्घृत करते हुए कहा कि शिक्षा ने अपने स्वरूप की व्याख्या करती है। शिक्षा न तो सत्ता की दासी है और न ही कानून की किन्करी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ