पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया नमन, कही बड़ी बात

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti: 25 सिंतबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जाती है। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर नमन किया।

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti

Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti: 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (Pandit Deendayal Upadhyay Jayanti) मनाई जाती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विशेष लेख के जरिए अपने विचार व्यक्त किए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने शरीर, मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन दिया। उनका मानना था कि देश की जड़ों से जुड़कर हम कार्य करें और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक का भला करें। शांति के अग्रदूत के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच को अमल करते हुए विकास और जनकल्याण के कार्य पूरे देश में जारी है।

विज्ञापन

उनके विचारों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संपूर्ण प्रदेश में अभियान जारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लगाए गए जनसंघ के पौधे का विस्तार विचार के रूप में देश ही नहीं दुनिया के अलग-अलग भागों तक हुआ है। जन-कल्याण की कई योजनाओं को अमल करने में राज्य सरकार देश में अग्रणी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष में लाल घाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर मौजूद जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। इस खास मौके पर सीएम मोहन यादव ने दीनदयाल उपाध्याय पर केंद्रित एक विशेष लिखा है।

विज्ञापन

लोगों को उनके विचार से जोड़ा- सांसद शर्मा

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के आधार पर ही विश्व के सबसे बड़े संगठन ने अपना विस्तार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यादव पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को धरातल पर उतारने के पुनीत कर्तव्य को समर्पित हैं। उनकी जयंती पर प्रत्येक वार्ड, मोहल्ले और गांव-गांव में उनके विचारों पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को उनके विचार से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त-घुमन्तु और अर्द्ध-घुमन्तु कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, स्थानीय सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, विधायक भगवानदास सबनानी तथा अन्य जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ