ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री तोमर ने निकाली तिरंगा यात्रा, विभाजन के दर्द पर कही ये बात

Tiranga Yatra In Gwalior: समाज के हर व्यक्ति को गौरव की अनुभूति कराकर राष्ट्र के वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता व संघर्ष के संदेश को समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Minister Pradyuman Singh Tomar

Minister Pradyuman Singh Tomar

Tiranga Yatra In Gwalior: ग्वालियर में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई, मोटरसाइकिल पर सवार होकर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल से शहर के अलग-अलग इलाकों में होते हुए यह तिरंगा यात्रा निकाली,जो फूल बाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई, यात्रा में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के साथ ही आज 14 अगस्त पर विभाजन की विभीषका के दर्द को भी ऊर्जा मंत्री ने जाहिर किया। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि इस दर्द को भारत ने झेला है लेकिन आज भारत अपने बलबूते पर चांद पर तिरंगा झंडा फहरा चुका है यह हमारे देश के लिए गौरव की बात है। तिरंगा यात्रा का ग्वालियर में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल से पड़ाव, लक्ष्मणपुरा, स्टेट बैंक चौराहा, हजीरा, किला गेट, घासमंडी चौराहा, कोटेश्वर, मोहिते गार्डन, संत कृपाल सिंह आश्रम, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, गेंडे वाली सड़क, शिंदे की छावनी होते हुए फूलबाग गांधी उद्यान पर पहुंच कर समापन होगा।

विज्ञापन

इसके अलावा इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर “हर घर तिंरगा अभियान” के तहत ग्वालियर स्थित निज निवास न्यू कॉलोनी न. 2 पर देश की आन, बान, शान हमारा गौरव राष्ट्रीय ध्वज ‘तिंरगा’ फहराया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ