Watch: थाने में पहुंचा मासूम, कहा-पुलिस आंटी.. अम्मी मारती हैं, अम्मी को जेल में डाल दो, Video Viral
Edited By Anushka Namdeo

Edited By Anushka Namdeo

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में 3 साल के बच्चे की मासूमियत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक मासूम अपने पिता के साथ पुलिस चौकी पहुंचा और कहने लगा कि “अम्मी को जेल में डाल दो, वो मुझे मारती हैं”।बच्चे की मासूमियत भरी बात सुनकर चौकी प्रभारी को हंसी आ गई। मामला, बुरहानपुर के देड़तलाई गांव का है।
2 साल का नन्हा सद्दाम अपनी मम्मी की डांट से नाराज होकर अपने ही घर के पास देड़तलाई पुलिस चौकी पर अपनी मम्मी की कंप्लेंट करने पहुंच गया। यहां पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रियंका नायक ने नन्हे सद्दाम की नाराजगी को कम करने के लिए उसके कहने पर मम्मी की कंप्लेंट लिखी। मां की कम्प्लेंट करने पहुंचा सद्दाम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
SI प्रियंका का कहना है कि मासूम की शिकायत सुनकर मैं और थाने का पूरा स्टाफ हंसने लगा। उसने जो बताया उसके अनुसार उसकी शिकायत लिख ली है। बच्चा काफी शरारती है। नन्हे सद्दाम का कहना है कि अम्मी उसकी टॉफी भी चुरा लेती हैं। काफी मशक्कत से सब इंस्पेक्टर प्रियंका नायक ने उसे समझा-बुझाकर घर भेजा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: