11 दिन से लापता लड़के की लाश मिली; 3 हिस्सों में कटी, पड़ चुके थे कीड़े; पिता बोले- बुढ़ापे की लाठी टूटी
Edited By Shailendra Pandey

Edited By Shailendra Pandey

MP Crime: मध्यप्रदेश के नीमच में एक 17 साल के छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक किशोर के पिता ने कहा कि घर से स्कूल के लिए गया बेटा फिर नहीं लौटा। बता दें कि 11 सितंबर को रोहित पिता दीपक मालवीय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।
यह मामला नीमच में जावद थाना क्षेत्र के सरवानिया महाराज का है जहां सुबह एक स्कूली छात्र की तीन हिस्सों में कटी हुई लाश मिली। लाश के कुछ हिस्सों में कीड़े लग चुके थे। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी अमितकुमार तोलानी, एएसपी नवल सिसौदिया पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना करने के बाद आसपास लोगों से घटना के बारे में चर्चा की। वहीं, पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे फुटेज जुटाकर घटना की जांच कर रही है, जिससे मामले के आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
एसपी अमितकुमार ने बताया कि 11 तारीख को उपरेड़ा गांव निवासी रोहित पिता दीपक मालवीय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी। परिजनों ने मिले शव की पहचान रोहित के रूप में की है। लेकिन फिर भी शव का डीएनए परीक्षण करवाया जा रहा है। हम पता कर रहे हैं कि शव यहां तक कैसे पहुंचा। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने सहित 11 तारीख को छात्र किस-किस के साथ रहा, किससे से मिला था। उन सभी लोगों से भी चर्चा की जा रही है। छात्र की कॉल डिटेल निकाल कर पता लगाया जा रहा है।
मृतक छात्र के पिता ने बताया कि मेरा बेटा 11 तारीख को दो बजे घर से स्कूल के लिए निकला था फिर नहीं लौटा, अब किसके सहारे जिऊंगा, मेरे बुढ़ापे की लाठी टूट गई। बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी। लेकिन जन्माष्टमी के दिन कुछ लोगों से विवाद जरूर हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: