CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा- शहीद के परिवार को मिलने वाली राशि माता पिता और पत्नी में बराबर बंटेगी

MP CM Mohan Yadav Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषणा की है कि शहीद जवान के परिवार को मिलने वाली राशि का 50 % पत्नी और 50 ही उसके माता-पिता को दिया जाएगा।

MP CM YADAV

MP CM Mohan Yadav Announcement: एमपी सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। यहा घोषणा शहीद जवान के परिवार को लेकर की गई है। मोहन सरकार ने स्मृति सिंह मामले को देखते हुए इस निर्णय को लिया है, जिससे की शहीद जवान के परिवार को मिलने वाली राशि पर कोई विवाद खड़ा न हो। इसे देखते हुए सीएम मोहन ने पिछले दिन राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की है।

विज्ञापन

इसे लेकर सीएम मोहन ने अपने सोशल मीडिया हेंडल से पोस्ट कर जानकारी शेयर भी की है। इस पोस्ट में सीएम मोहन ने कहा है कि हमने तय किया है कि प्रदेश के किसी भी जवान के शहीद होने पर दी जाने वाली राशि में 50 % पत्नी को और 50 % माता-पिता को दी जाएगी।

विज्ञापन

मेगा पुलिस भर्ती

इसके अलावा सीएम मोहन ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश में 7 हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती एक साल के अंदर की जाएगी। जिससे बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन होगा। इस बार जारी हुए बजट में पुलिस विभाग के लिए 10 हजार 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस वालों के लिए 25 हजार आवास

एमपी में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 25000 आवास तैयार किए जा रहे हैं। जिससे पुलिस विभाग को आवास में सहायता और बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बैंड के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। इन जरूरी निर्णयों की सीएम मोहन ने जानकारी दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ