CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पौध-रोपण के लिए आरंभ किया गया, “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की पूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण के “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत ऊर्जा विभाग में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, महापौर मालती राय तथा अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव विशेष रूप से मौजूद थे।
भारतीय संस्कृति मातृ-सत्ता की उपासक है और पौधारोपण अभियान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मां का नाम देकर प्रत्येक व्यक्ति को अभियान से आत्मीय रूप से जोड़ा है। मां के नाम से अथवा उनकी स्मृति में पौधा लगाना इस बात का भी प्रतीक है कि हमने जो प्रकृति से पाया है, उसे लौटाने का भी हमारे मन में भाव है। भारतीय संस्कृति वृक्षों को बहुत महत्व प्रदान करती है, ब्रह्म पुराण में एक वृक्ष को दस पुत्रों के बराबर मानना इस बात का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग के गोविंदपुरा में स्थित निष्ठा परिसर में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधारोपण कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने परिसर में आंवले का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर ऊर्जा विभाग द्वारा जारी (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) शुभंकर का लोकार्पण भी किया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर ने भी लगाया पौधा
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी निष्ठा परिसर में आंवले का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में ऊर्जा विभाग के प्रदेश में स्थित अलग-अलग परिसरों में पौध-रोपण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा किए गए पौध-रोपण के साथ गोविंदपुरा स्थित निष्ठा परिसर में एक सौ पौधे एवं प्रदेश में एक लाख पौधे रोपे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव का Bengaluru Interactive Session आज, मध्य प्रदेश में आ सकता है बड़ा निवेश
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
3 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
5 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
11 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
14 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
15 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
16 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
17 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
17 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines