CM Mohan Yadav Meet Sri Sri Ravishankar: बेंगलुरु में निवेशकों से बातचीत के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को वहां आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग में सम्मिलित हुए। यहां आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से उन्होंने आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में शिक्षा प्राप्त कर रहे मध्यप्रदेश के बच्चों की कुशलक्षेम जानी। श्रीश्री रविशंकर ने कहा कि डॉ. यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन का प्राचीन काल का वैभव लौट आया है। मप्र देश का दिल है और जब दिल स्वस्थ रहता है तो पूरा शरीर अच्छा रहता है। डॉ. यादव ने गुरूजी के मुखारविन्द से हुए सत्संग का लाभ लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भ्रमण के दौरान गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ अन्नकूट क्षेत्र का अवलोकन भी किया।
यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया में कई देश हैं, जो आगे तो बढ़ना चाहते हैं, पर कोई किसी को लूटना चाहता है तो कोई दबाना चाहता है। दुनिया में हमारी ही संस्कृति है, जो हमें विश्व गुरु बनने की ओर ले जाती है। जीवन में कभी अवसाद आ जाए और गुरु जी को याद कर लो कष्ट चला जाता है। ऐसी कला गुरुजी सिखाते हैं। श्रीश्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से बातचीत के दौरान प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा गोसंरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की खुशहाली और उन्नति के लिए श्रीश्री रविशंकर से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर का भ्रमण करते हुए गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ गोशाला का अवलोकन किया। उन्होंने गोवंश को दुलार करते हुए अपने हाथों से गुड़ भी खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज आर्ट ऑफ लिविंग अंतर्राष्ट्रीय सेंटर, बेंगलुरु में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में की सहभागिता।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सत्संग में आए श्रद्धालुओं से कहा कि गुरुदेव हम सभी को जीवन जीने की कला सिखाते हैं। हमें हर कष्ट में मुस्कुराने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा गुरुजी से मिलती है। गुरुजी के बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य सच्चे अर्थों में जीना सीख रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे आज के समय के एक अद्भुत जीवन दृष्टा और आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर के आश्रम में आये हैं। भक्तों के साथ मिलने का मौका मिला। यहाँ जो अनुभव किया, वह जीवन भर स्मृतियों में रहेगा। गुरूजी आध्यात्मिक चेतना की मशाल हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा करें गुरूजी सदैव इसे प्रज्ज्वलित रखें। उन्होंने गुरूजी से मध्यप्रदेश में आकर विश्वविद्यालय खोलने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार उनके साथ रहेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बेंगलुरू में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कर्नाटक की जनता और शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक (बेंगलुरू) की उनकी यात्रा अदभुत रही। गुरूजी के आश्रम आकर बहुत ही आनंद का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी गुरूजी इस प्रकार कार्यक्रमों से जनता को लाभांवित करते रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Bengaluru Interactive Session से मध्य प्रदेश में आया 3200 करोड़ का निवेश, गूगल क्लाउड से मिला ये प्रस्ताव
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
4 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
10 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
14 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
15 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
16 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines