'गोपालकृष्ण के नाम पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में बनेंगे गीता भवन', MP CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा

CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री यादव ने कटनी जिले के बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रूपये की लागत की बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर एक विकासखण्ड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा।

CM mohan Yadav news

CM mohan Yadav news

विज्ञापन

CM Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव एक दिवसीय दौरे पर आज कटनी पहुंचे। उन्होंने बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रुपये की लागत की उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्यों के शुभारंभ किया। इसके अलावा सीएस ने 55 करोड़ के अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहोरीबंद परियोजना से कटनी जिले की 4 तहसीलों के 151 गांव की 32 हजार हेक्टयर जमीन सिंचित होगी। इससे हर खेत के लिए जल की हर बूंद का कृषक स्प्रिंकलर, ड्रिप आदि पद्धति से उपयोग कर सकेंगे। नहर बनाने के लिए जमीन का प्रयोग नहीं किया जाएगा। सीधे ही पानी खेत के लिए उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना से कटनी के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति के प्रयास भी किए जाएंगे।

सीएम मोहन ने कहा कि बहोरीबंद सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “ड्राप मोर क्रॉप” अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किए गए आहवान पर क्रियान्वित होगी। इसमें भूमि बचाव और जल बचाव के उद्धेश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जाएगा। बहोरीबंद की जनता होली और दिवाली एक साथ मना रही है। बारिश में भी कटनी के लोगों मे असीम उत्साह देखकर उनका हृदय प्रफुल्लित हो गया है।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर चित्रकूट धाम को भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। गोपाल कृष्ण के नाम पर प्रदेश की सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में भगवत गीता के 18 अध्यायों पर केन्द्रित गीता भवन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही हर विकासखंड में वृंदावन के समान आदर्श गांव बनाया जाएगा।

मोहन यादव ने कहा कि बहोरीबंद को 15 वार्ड जोड़कर नगर परिषद बनाया जाएगा। जिले के गाताखेड़ा, जुझारी, जमुनिया, सिहरिया, बेजनाला, जमुन्हाई में जलाशय बनाने के साथ बहोरीबंद जलाशय का पुनरुद्धार करने और बहोरीबंद के प्राचीन तीर्थ रूपनाथ, तिगवा, बिलहरी, वसुधा जल-प्रपात,केन नदी के उदगम स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहोरीबंद मे “हरिबाबा हरिदास” के नाम पर धर्मशाला बनाई जाएगी।

विज्ञापन

गणेश पूजा में शामिल हुए सीएम मोहन

सीएम भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान में शामिल होने के बाद विधायक संजय पाठक के निवास पाठक वार्ड पहुंचे, जहा विधायक संजय पाठक के घर विराजे भगवान श्री गणेश की आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर परिवार के लोगों ने सीएम का आत्मीय स्वागत किया। विधायक संजय पाठक ने शाल श्रीफल और मोमेंटो भेंट किया। सीएम के साथ स्थानीय सांसद एवम प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ