Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result Analysis: न्यूज24-टुडेज चाणक्या के स्टेट एनालिसिस सही साबित हो रहे

Madhya Pradesh Exit Poll 2023 Result Analysis: मध्य प्रदेश में मतगणना के शुरुआती रुझान जिस तरह से सामने आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़े सटीक साबित होंगे।

Madhya Pradesh Assembly elections Exit Poll

Madhya Pradesh Assembly elections Exit Poll

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Live: मध्य प्रदेश में मतगणना के शुरुआती रुझान जिस तरह से सामने आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि एग्जिट पोल के आंकड़े सटीक साबित होंगे। हालांकि शुरुआत से ही कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे चल रही है, लेकिन बड़ा उलटफेर होने के आसार हैं। अभी भाजपा की स्थिति मजबूत दिख रही है। वहीं अगर मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल की बात करें तो प्रदेश में सिर्फ News24-टुडेज़ चाणक्या के स्टेट एनालिसिस में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया था, जो सही साबित हो रहे हैं। बाकी एजेंसियों ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

News24-टुडेज चाणक्या का स्टेट एनालिसिस 2023

अगर मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल की बात करें तो प्रदेश में सिर्फ News24-टुडेज़ चाणक्या के स्टेट एनालिसिस में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया था। बाकी एजेंसियों ने कांग्रेस को बढ़त दिखाई थी। एनालिसिस में अनुमान लगाया गया कि भाजपा को 151 सीटें मिल रही हैं। कांग्रेस 74 सीटें जीत सकती है। हालांकि यह आंकड़े 12 सीटों से कम या ज्यादा हो सकते हैं, लेकिन बढ़त भाजपा को दिखाई गई है। एनालिसिस के अनुसार, भाजपा को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं। कांग्रेस के खाते में 38 फीसदी वोट आ सकते हैं। अन्य पार्टियों को 17 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

विज्ञापन

यह थे सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल

News24-टुडेज़ चाणक्या
भाजपा – 151, कांग्रेस – 746, अन्य – 5

विज्ञापन

Jan Ki Bat
भाजपा –100-123, कांग्रेस – 102-125, अन्य – 0-5

ABP-CVoter
भाजपा – 88-112, कांग्रेस – 113-137, अन्य – 02-08

विज्ञापन

India Today-Axis My India
भाजपा –140-162, कांग्रेस – 68-90, अन्य – 0-3

Zee News
भाजपा –118-130, कांग्रेस –97-107

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ