Madhya Pradesh Assembly Election BJP star campaigners list: (सुधीर)। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस जनता को लुभाने में लगी हुई हैं। दोनों पार्टियां अपने वोटबैंक बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही हैं। एक तरफ जहां दोनों पार्टियों ने अपने मेनिफेस्टो के जरिए नई-नई घोषणा कर जनता को आकर्षित करने की कोशिश की। वहीं, दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच अब बीजेपी ने मध्य प्रदेश के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मनोज तिवारी तक पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी मध्य प्रदेश में चार नवबंर को पार्टी के प्रचार करने के लिए आ रहे हैं।
पीएम मोदी चार नवंबर को मध्य प्रदेश में करेंगे प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को रतलाम में आगामी मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे। इसके लिए पीएम मोदी मध्य प्रदेश में आधा दर्जन से ज्यादा सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश में दो नवंबर को दौरा करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी चार नवबर को मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करने के लिए पहुंचेंगे। वहीं, राजनाथ मध्य प्रदेश में 4 ,5, 6, 7, 9 और 14 नवंबर तक प्रचार करेंगे।
ये भी पढ़िए: Video: दरवाजा खुला लेकिन लिफ्ट नहीं आई, अंदर गया तो चार मंजिल से सीधा नीचे गिरा बुजुर्ग शख्स, मौक पर हुई मौत
स्मृति ईरानी 8, 9, 14, 15 नवंबर तक करेंगी पार्टी का प्रचार
इनके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 7 और 8 नवंबर को पार्टी का प्रचार करने के लिए दौरा करेंगे। इसी के साथ स्मृति ईरानी 8, 9, 14, 15 नवंबर और मनोहर लाल खट्टर 5 और 6 नवंबर तक प्रचार करेंगे। वहीं, अन्य दिग्गज नेताओं की बात करें तो पुष्कर सिंह धामी 13 ,14 ,15 नवंबर, प्रमोद सावंत चार और पांच नवंबर, निर्मला सीतारमण 9 और 10 नवंबर, अनुराग ठाकुर 5, 6, 7 नवंबर, साध्वी निरंजन ज्योति 1 ,2, 3, 6, 7 ,8, 9, 10 नवंबर, कृष्ण पाल गुर्जर चार, पांच ,आठ नवंबर, सांसद और अभिनेता रवि किशन 5, 6, 14 नवंबर, मनोज तिवारी 8, 9 ,10, 15 नवंबर, बेनती श्री निवासन 7, 8, 9 नंवबर, बाबूलाल मरांडी 8, 9, 10 और रामेश्वर तेली 7, 8, 9 नंवबर को प्रचार करेंगे।
(Xanax)
संबंधित खबरें
MP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
22 mins agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 hrs agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 hrs agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
5 hrs agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
23 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 day agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
1 day agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
1 day agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 day agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines