BJP Candidate Narendra Singh Tomar a vehicle from convoy hit Bike: मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार कर रहे केंद्रीय मंत्री व दिमनी विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर के काफिले की एक गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार पति, पत्नी समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद भाजपा नेता की गाड़ी ही घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई।
स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक को मारी टक्कर
विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सभी पार्टियों ने अपना प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार की सुबह केंद्रीय मंत्री तोमर ने जींगनी में एक छोटी सी सभा रखी। जींगनी में सभा व प्रचार-प्रसार के बाद उनके काफिले में शामिल दर्जनों गाड़ियां दिमनी की ओर रवाना हुईं। इसी दौरान जींगनी गांव के पास ही काफिले में चल रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।
दर्शन के लिए जा रहे थे
मोटरसाइकिल को कमतरी माता का पुरा गांव का रहने वाला कीर्तराम निषाद चला रहा था, जो अपनी पत्नी गुड्डीबाई, बेटा भुवनेश व भतीजे अजय केवट को लेकर कहर आश्रम पर दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियो की टक्कर से कीर्तराम व उसकी पत्नी के सिर में चोट लगी है और वहीं, 9 साल के बेटे भुवनेश का एक पैर टूट गया। इस हादसे में अजय केवट भी घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जींगनी के पास जहां यह हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर दो लोग और घायल हालत में मिले, इनकी बाइक को भी चुनाव प्रचार की गाड़ी द्वारा टक्कर मारने की चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें- MP Election 2023: राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करना महंगा पड़ा, सरकार ने टीचर को निलंबित किया
बता दें कि मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे ही चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इस दौरान पार्टियों द्वारा सत्ता हासिल करने के नई-नई रणनीति भी बनाई जा रही है। वहीं, प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 3 दिसंबर को नतीजें आएंगे।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
16 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
16 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
17 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
19 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines