Shivraj Singh Chouhan Announce 5 rupee food : मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 को लेकर सत्ता पक्ष हो या फिर विपक्ष, अभी से दोनों तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan) ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है।
उन्होंने ऐलान किया है कि दीनदयाल रसोई के माध्यम से अब सभी जरूरत मंद लोगों को सिर्फ 5 रुपये में भरपेट भोजन मुहैया कराया जाएगा। शनिवार को भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे कंवेंशन हाल में 66 नए दीनदयाल रसोई केंद्रों का शुभारंभ करने के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व में दीनदयाल रसोई के माध्यम से 10 रुपये में भोजन मिलता, जिसे अब सिर्फ 5 रुपये में मुहैया कराया जाएगा।
उधर, सीएम के एक अन्य ऐलान के मुताबिक, उन्हें अब पीएम आवास के तहत घर दिया जाएगा। उन्होंने सीधी जिले में यह बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति झुग्गी झोपड़ी में नहीं रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 7250 रुपये
मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 7250 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही अब सहायिकाओं को प्रति माह 6500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस ऐलान के बाद हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं में खुशी का माहौल है।
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ पर कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा-इनकी अनुमति भी बहुत जरूरी
सीधी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिले में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमिपूजन किया और इसके साथ ही जिले के लिए 176 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। आम जनता को भी एक राहत प्रदान की गई है। इसके तहत लोक सेवा केंद्रों में सेवा लेने के लिए अभी नागरिकों को 40 रुपये देने पड़ते हैं, इसे घटाकर 20 रुपये कर दिया जाएगा।
MP में कांग्रेस ने 60 सीटों पर तय किए संभावित प्रत्याशी, जानिए किस सीट पर किस नेता को मिलेगा मौका
सीएम ने एलान किया है कि अभी लाड़ली बहनों को 1 हजार रुपये मिल रहे हैं। अक्टूबर से 1250 रुपये खाते में आएंगे और आने वाले समय में इसे 3 हजार किया जाएगा। राहत की कड़ी में सीएम शिवराज ने यह भी एलान किया है कि 1 किलो वॉट बिजली जलाने वाले का बिजली बिज माफ कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि राहत मिलने के बाद अगले महीने बिजली बिल जीरो आएगा। राहत की कड़ी में अगले महीने से सिर्फ 100 रुपये देने होंगे। संख्या बढ़कर 31 हो रही है। यहां पर बता दें कि आगामी कुछ महीनों के दौरान मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 होने हैं।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
13 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
13 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines