PM Modi Live in Morena : मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज बुधवार को दमोह के बाद मुरैना पहुंचे, जहां पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में इतना बड़ा चुनाव हो रहा है और कांग्रेस के लोग आपस में कपड़े फाड़ने में लगे हैं, ये वही चेहरे हैं जो मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चला चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का दर्जा मिलता है, तो ये वे लोग हैं जिन्होंने बीमारू राज्य बनाया, ये वे लोग हैं जिन्होंने मध्य प्रदेश को बर्बाद किया इसलिए इन्हें दंडित किया जाना चाहिए।
मप्र का तेजी से दोगुना विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है और दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल खतरे वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि एक इंजन केंद्र सरकार का और एक इंजन भाजपा की राज्य सरकार का मतलब मप्र का तेजी से दोगुना विकास। पीएम ने कहा कि जब से मध्य प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी है, मध्य प्रदेश के विकास को नई ऊर्जा मिली है, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो कदम-कदम पर रुकावटें पैदा की गईं।
योजनाओं को तेजी से लागू कर रही भाजपा
पीएम ने आगे कहा कि यहां की भाजपा सरकार केंद्रीय योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है, आपको याद रखना होगा कि जहां भी कांग्रेस सत्ता में होती है, वह हर योजना में रुकावट पैदा करती है। वहीं प्रधानमंत्री ने मुरैना की धरती को नमन करते हुए कहा कि मुरैना की धरती ने सदैव देशभक्ति की धारा प्रवाहित की है और आज भी हमें यहां से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा, मैं प्रेरणा की इस पवित्र भूमि को हृदय से प्रणाम करता हूं, आपने मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, वह मुझे दिन-रात काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है, क्योंकि आप मोदी का परिवार हैं।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
11 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
12 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines