---विज्ञापन---

MP Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस चलाएगी स्पेशल कैंपेन, घर-घर पहुंचाई जाएंगी कमलनाथ की 11 गारंटियां

MP Congress Vibrant election campaign : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने खास प्लान बनाया है, जिसके तहत प्रदेश भर में कमलनाथ की 11 गारंटियों को पहुंचाने का काम किया जाएगा।

---विज्ञापन---

MP Congress Vibrant election campaign : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार तेज हो चुका है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कर्नाटक राज्य की तर्ज पर चुनाव प्रचार करने जा रही है। बता दें कि कांग्रेस का यह विशेष अभियान 3 नवंबर से 13 नवंबर तक चलेगा। कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार में खास तरीका अपनाने का फैसला किया है। कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ की 11 गारंटियों को प्रदेश भर में पहुंचने के लिए स्पेशल प्लान बनाया गया है, जिसके तहत देश के कई बड़े नेता मध्य प्रदेश के चुनावी रण में उतरेंगे। कांग्रेस ने इस अभियान को वाइब्रेंट इलेक्शन कैंपेन नाम दिया है।

यह भी पढ़ें-बागी बिगाड़ सकते हैं चुनावी समीकरण, नाराज नेताओं को मनाने में जुटी भाजपा-कांग्रेस

---विज्ञापन---

अभियान में ये नेता होंगे शामिल

बता दें कि मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार में जो नेता इलेक्शन कैंपेन का हिस्सा होंगे उनमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जीतेंद्र सिंह, कमल नाथ, डॉ. गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, विवेक तन्खा, नकुलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हैं।

बागियों को मनाने में जुटी पार्टियां

जब से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा हुई है, तभी से पार्टियों के बीच से विरोध के स्वर उठ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा-कांग्रेस, खिलाफत कर रहे बागी बने निर्दलीय प्रत्याशियों को  मनाने में जुट गई हैं। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सचिन वर्मा का कहना है कि कार्यकर्ता अपनी पार्टी के जरिए ही अपनी बात रखता है इसलिए मन मुताबिक परिणाम न मिलने से नाराजगी जताना जाहिर है। वहीं  मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद जाट का निर्दलीय प्रत्याशियों के बारे में कहना है कि सभी लोग घर के ही सदस्य हैं। इसलिए उनके जो भी गिले-शिकवे हैं, वह आज नहीं तो कल तक दूर हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 01, 2023 04:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola