हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MP Election: 'अहंकार का पाठ पढ़ाने वाले खुद आईने में झांक लें...',प्रियंका गांधी के तंज पर सिंधिया का पलटवार

Jyotiraditya Scindia targeted Priyanka Gandhi On X(Twitter): ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी को आईने में झांकने की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन

Jyotiraditya Scindia targeted Priyanka Gandhi On X(twitter): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए जारी प्रचार के बीच दतिया की सभा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा, जिसके बाद अब सिंधिया ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रियंका गांधी जी पार्ट-टाइम नेत्री हैं तो इन दो परंपराओं के फर्क को समझने की उनमें क्षमता हो, इसकी आशा मैं नहीं करता।

यह भी पढ़ें- MP Election: अल्पसंख्यकों पर रार, नकवी बोले वोटों का सौदा करती है कांग्रेस, शायर इमरान ने भी किया पलटवार

‘विदेशी मंच पर देश को किया बदनाम’

सिंधिया ने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए आगे लिखा, किस परिवार के सपूतों ने अफगानों से लेकर मुगलों और अंग्रेजों तक से भारत माता की रक्षा हेतु अपनी जान की कुर्बानी दी थी, और किसने चीन से भारत की रक्षा करना तो दूर, उन्हें भारतीय जमीन ही भेंट के रूप में दे दी थी ? यह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आज भी कांग्रेस की परिवार की वर्तमान पीढ़ी स्वयं विदेशी मंचों पर जाकर देश को बदनाम कर रही है।

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में होगा सूपड़ा साफ

ज्योतिरादित्य सिंधिया यहीं नहीं रुके, उन्होंने प्रियंका गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि काबिलियत को कद से तोलने वाले अहंकार का पाठ पढ़ाने से पहले, कृपया स्वयं आईने में झांक लें। उन्होंने आगे कहा, भ्रष्टाचारियों और वादा खिलाफियों के शासन को बार-बार सिंधिया परिवार ने बदला है, और पुनः मध्यप्रदेश से जनता आपका सूपड़ा साफ करने जा रही है। सिंधिया ने आगे लिखा, अपने भाषण के दौरान ग्वालियर चंबल को ‘ग्वालियर चंबा’ कहने वालीं प्रियंका गांधी जी को मेरे परिवार पर आक्रमण करने के लिए भी एक पर्चे पर लिखी लाइनों की आवश्यकता पड़ी, उनकी सोच और ग्वालियर चंबल को लेकर समझ कितनी है, इसका अंदाजा भी लग गया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola