Congress-BJP Politics on Manifesto: विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। इस बीच सभी पार्टियां मतदाताओं को लुभाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर रही हैं। राजनीतिक दलों के द्वारा टिकट से लेकर नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है, जिसमें कई बड़े वादे किए गए है, जबकि भाजपा ने अब तक अपना घोषणा पत्र जारी नहीं किया है और इसे लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है।
बीजेपी के छूट रहे पसीने
इस दौरान कांग्रेस मीडिया विभाग उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि घोषणा पत्र जारी करने में बीजेपी के पसीने छूट रहे है। कांग्रेस के वचन के आगे बीजेपी को झूठी घोषणाएं नहीं मिल पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कभी अपने वचनों पर अडिग नहीं रही। कांग्रेस के पास सारे सबूत हैं, उनकी 90 % घोषणाएं अधूरी हैं। भाजपा की 25 हजार घोषणाएं, चांद तारे जमीन पर लाने जैसे वादे रहे हैं। कांग्रेस के वचन को देखकर भाजपा की हवा टाइट है।
यह भी पढ़ें- MP चुनाव में मिर्ची बाबा की एंट्री, हाई प्रोफाइल सीट से भरेंगे नामांकन, CM शिवराज को देंगे टक्कर
कांग्रेस के वचन पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा
कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस के वचन पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। पंकज ने कहा कि घोषणा पत्र के लिए आकांक्षा पेटियों के जरिए जनता की राय ली है और बड़ी संख्या में जनता के सुझाव भी मिले हैं। जयंत मलैया इस समिति के अध्यक्ष हैं और जल्द ही सबके सामने घोषणा पत्र होगा। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का घोषणा पत्र मध्य प्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबादत लिखेगा।
बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया
पंकज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के विकास को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। बीजेपी ने बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया है और कांग्रेस को इसी बात का दर्द है। बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी कर दिया है वहीं, जल्द ही बीजेपी भी अपना घोषणा पत्र जारी करने जा रही है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
3 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
8 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
9 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
9 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
10 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
11 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
14 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines