MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ निर्वाचन आयोग भी पुलिस और प्रशासन की मदद से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से लोकसभा चुनाव को पूरा करवाने में जुटा हुआ है। इसी के तहत मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा के 10 स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए चेकपोस्ट लगाए हैं, इन चेकपोस्ट पर हर समय एक पुलिस तैनात है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के अंदर भी अलग-अलग जिलों की सीमाओं पर 11 जगह चेक पोस्ट तैयार किए गए हैं।
जिलों के अधिकारियों की बैठक
बता दें कि मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर राजगढ़ और झालावाड़ जिलों के अधिकारियों ने एक संयुक्त बैठक की। इस बैठक में जिले के अधिकारियों ने लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाले गैरकानूनी कामों पर रोकने की बात की। बैठक में बताया गया कि दोनों राज्यों के इन जिलों की सीमाएं एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में काफी संभावनाएं हैं कि चुनाव के दौरान इन जिलों की सीमाओं से अवैध शराब, मादक पदार्थ, रुपये आदि का आदान-प्रदान हो सकता है। इसी आदान-प्रदान को रोकने के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर 10 स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं, इसके साथ ही सुरक्षा के चाक-चौबंद का इंतजाम किया गया हैं।
यह भी पढ़ें: उज्जैन महाकाल मंदिर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव, मुआवजे का ऐलान
इन जगहों पर लगाए गए चेकपोस्ट
इसके अलावा जिले की सीमा पर रामपुरा, सरददी, आगरिया, घोघटपुर, होड़ामाता, भोजपुर, पाडटीकला समेत कुल 10 जगह की सीमाओं को सील किया गया है। भोजपुर और माचलपुर थानाक्षेत्र 4-4 जगहों पर और राजगढ़ कोतवाली व कालीपीठ थानाक्षेत्र के एक-एक जगह पर बैरिकेड्स लगाते हुए चेकपोस्ट बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
11 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
12 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
13 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
13 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
16 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
19 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines