Madhya Pradesh Affected Fengal Cyclone: मध्य प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है, राज्य के कई शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियल से भी नीचे चला गया है। इसमें भोपाल समेत कुल 11 शहर शामिल है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में हल्कि बारिश की होने की संभावना है। साथ ही कई इलाकों में बर्फीली हवाएं चलेगी। इसके साथ अगले 2 दिनों तक राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर
मौसम विभाग के अनुसार, फेंगल तूफान का प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। फेंगल तूफान के असर से राज्य में हवाओं का रुख बदलेगा। इसके चलते राज्य के ग्वालियर, चंबल और उज्जैन में बर्फीली हवा चलेंगी। वहीं छिंदवाड़ा, सिवनी और बैतूल शहर में जहां हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके साथ मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग आगे बताया कि उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। यहां मौसम सिस्टम के चलते पहाड़ों में बर्फबारी होगी। उत्तरी हवाएं मध्य प्रदेश में तेजी से आएगी, जिससे पूरे प्रदेश में दिन-रात में ठंड बढ़ने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें: जर्मनी से आते ही CM मोहन यादव ने बुलाई बैठक; किसानों की शिकायतों पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
11 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे
बीते दिन भोपाल समेत 11 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियल से नीचे दर्ज किया गया। शाजापुर से जुड़े गिरवर में पारा सबसे कम 6.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राजगढ़ में 7 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 7.2 डिग्री, शिवपुरी के पिपरसमा में 7.7 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी में 8.2 डिग्री, रायसेन-टीकमगढ़ में 9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं खंडवा-खजुराहो में 9.4 डिग्री, उमरिया-बैतूल में 9.5 डिग्री और गुना में पारा 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुना, रतलाम, खरगोन, रीवा, धार, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सागर, सीधी में टेम्परेचर 12 डिग्री से कम रहा। इंदौर में 12 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
5 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
7 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
10 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
15 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines