गुना में लव जिहाद: हिंदू युवती से बेरहमी की हदें पार, जख्मों पर मिर्ची, चीखी तो होंठ पर फेवीक्विक

Guna Love Jihad : मध्य प्रदेश से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। मुस्लिम युवक ने बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं। उसने हिंदू युवती को जमकर पीटा और जब वह चिखी तो उसके होंठ पर फेवीक्विक डाल दी।

Guna Love Jihad

Love Jihad in Guna

Guna Love Jihad : मध्य प्रदेश के गुना में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक ने एक हिंदू युवती को बेल्ट और पाइप से बुरी तरह पीटा। दरिंदगी की हद तो तब पार हो गई जब जख्मों पर मिर्च डाल दी। चीखी तो उसके होंठ पर फेवीक्विक डाल दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

गुना के कैंट थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। एक युवती के पिता की मौत हो चुकी थी और वह अपने मां के साथ रह रही थी। इस दौरान उसे अयान पठान से लव हो गया। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन युवती की मां ने आपत्ति जता दी, क्योंकि लड़का दूसरे धर्म का था। इसके बाद दोनों शिवपुरी में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। कुछ दिनों के बाद अयान के व्यवहार में बदलाव आ गया।

विज्ञापन

युवती पर शादी का बना रहा था दबाव

विज्ञापन

आरोपी युवती पर शादी और मकान की रजिस्ट्री अपने नाम कराने का दबाव डाल रहा था। जब युवती ने मना कर दिया तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी युवती को एक महीने तक घर में कैद रखा। उसे किसी से मिलने जुलने नहीं देता था।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी ने मंगलवार को युवती को पाइप और बेल्ट से पीटा। फिर भी मन नहीं भरा तो उसकी चोटों और आंखों में मिर्च डाल दी। युवती चिल्ला न सके, इसके लिए उसके मुंह में फेवीक्लिक डाल दी। पुलिस ने अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ