Former CM Shivraj Singh Chauhan Big Statement: लोकसभा चुनाव को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं, मध्य प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव में जीत को लेकर रणनीति का मैदान तैयार किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों समेत सभी कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक की, जिसमें उन्होंने चुनावी रणनीति के बारे में बात की। वहीं अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बयान देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी।
MP की सभी सीटों पर भाजपा की जीत
विदिशा सीट से नामांकित शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के दिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बसे हुए हैं। हम सभी संयुक्त रूप से चुनाव लड़ेंगे और प्रदेश के सभी 29 सीटों पर भाजपा जीतेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नारा लगाते हुए ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार’ बोले। उन्होंने कहा कि वह इस चुनाव में एक पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे, वो भी पूरी ताकत के साथ। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीएम मोहन यादव और प्रदेश पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत भाजपा नेताओं ने चुनाव में जीत को लेकर रणनीति पर चर्चा की है।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एयर एम्बुलेंस की शुरुआत, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
2019 का लोकसभा चुनाव
भाजपा की तरफ से दिल्ली में घोषित 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में शिवराज सिंह चौहान का नाम था। इस सूची में पार्टी ने मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश की 29 में से भाजपा ने 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। सिर्फ छिंदवाड़ा एकमात्र ऐसी सीट थी, जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
13 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
14 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
15 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines