Bhopal Seat Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है, लेकिन अभी तक भोपाल सीट पर कांग्रेस अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं कर पाई है। ऐसे में सवाल खड़े हो गए हैं कि कांग्रेस आखिर उम्मीदवारों के नाम क्यों घोषित नहीं कर रही है, जबकि नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
पहरे चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान
बता दें कि पहले चरण की तीन सीटों पर अभी तक कांग्रेस अपने उम्मीदवार को तय नहीं कर पाई है, जबकि 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में अब एक महीने से भी कम समय बचा है।
भोपाल से कौन-कौन हैं टिकट के दावेदार?
माना जा रहा कि कांग्रेस इस बार तीन या चार विधायकों को भी लोकसभा चुनाव में उतार सकती है। पार्टी जबलपुर से लखन घनघोरिया, उज्जैन से महेश परमार, शहडोल से फुन्देलाल मार्को और मंदसौर से विपिन जैन को उम्मीदवार बना सकती है। वहीं, भोपाल सीट से अरुण श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
किसे कहां से मिल सकता है टिकट?
सूत्रों के मुताबिक, उज्जैन से महेश परमार, मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू या पंकज उपाध्याय, इंदौर से अक्षय कांति बम या चिंटू चौकसे, खंडवा से अरुण यादव या किशोरी देवी शिवकुमार, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह या चंदर सोंधिया, विदिशा से अनुमा आचार्य, नर्मदापुरम से संजय शर्मा, बालाघाट से कंकर मुनजारे या हीना कांवरे, गुना से विरेंद्र रघुवंशी या यादवेंद्र यादव, ग्वालियर से प्रवीण पाठक, झाबुला से हर्ष विजय गहलोत, जबलपुर से लखन घनघोरिया, दमोह से प्रताप सिंह लोधी, रीवा से अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेललाल मार्को, सागर से गुड्डा राजा बुंदेला और मंदसौर से विपिन जैन को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: MP News: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कमलनाथ के करीबी ने छोड़ा ‘हाथ’, BJP में हुए शामिल
बीजेपी ने भोपाल से आलोक शर्मा को बनाया उम्मीदवार
गौरतलब है कि बीजेपी ने इस बार प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर आलोक शर्मा को भोपाल से उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पिछले 35 साल से बीजेपी का कब्जा है। पिछली बार बीजेपी ने 29 में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
कौन हैं आलोक शर्मा?
आलोक शर्मा भोपाल नगर निगम से पहली बार 1994 में पार्षद चुने गए थे। वे 2015 से 2020 तक महापौर भी रहे। उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में भोपाल उत्तर से चुनावी मैदान में उतारा गया, लेकिन हार गए। अब उन पर बीजेपी ने एक बार फिर से विश्वास जताया है। आलोक बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और उज्जैन संभाग के प्रभारी भी हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी इंदौर तो PM मोदी वायनाड सीट से लड़ें चुनाव, कांग्रेस-बीजेपी ने एक-दूसरे को दी चुनौती
संबंधित खबरें
'पहला विश्व युद्ध, 109 साल, 35000 लोन', क्या है ब्रिटेन को दिए कर्ज का केस?
9 hrs agoग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एक्शन
1 day agoग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 मौतें
1 day ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
7 days ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
9 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
10 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
15 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
18 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
19 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
20 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines