---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव; कांग्रेस CEC की बैठक से पहले MP को लेकर 3 बड़े अपडेट

Lok Sabha Election 2024 MP Congress: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति से पहले मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपडेट दिग्विजय सिंह, नकुलनाथ, अरुण यादव से जुड़ा है। वहीं चर्चा है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में महिलाओं को भी चुनाव टिकट दे सकती है, जिनके नाम आज CEC की बैठक में फाइनल हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

Lok Sabha Election 2024 MP Congress (शब्बीर अहमद, भोपाल): लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर आज कांग्रेस मंथन करेगी। शाम को 6 बजे दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ेंगे। वहीं उनके करीबी को राजगढ़ से चुनाव टिकट दिए जाने की चर्चा है। छिंदवाड़ा से नकुलनाथ को चुनाव टिकट मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने गुना-अशोकनगर लोकसभा से अरुण यादव का चुनाव लड़ना तय है। कांग्रेस 4 सीटों पर महिलाओं को चुनाव टिकट दे सकती है।

---विज्ञापन---

हरियाणा के रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और अंबाला से कुमारी शैलजा का लोकसभा चुनाव लड़ना तय है।

 

---विज्ञापन---

पेंडिंग रही सीटों पर आज फैसला लेगी कांग्रेस?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस आज केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी मीटिंग में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड की पेंडिंग पड़ी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। इनके अलावा दमन-दीव, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, तमिलनाड़ु, गुजरात, बिहार, असम की कई सीटों के कैंडिडेट भी फाइनल होने की उम्मीद है।

---विज्ञापन---

सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के लिए लोकसभा चुनाव 2-2 नामों के पैनल से फाइनल किए जा रहे हैं। आज होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के भी इस बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है। इससे पहले कांग्रेस ने गत 8 मार्च को 39 कैंडिडेंट्स की लिस्ट जारी की थी।

 

---विज्ञापन---

बेटे को चुनाव टिकट दिलाना चाहते दिग्विजय सिंह

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह के लिए लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट मांग रहे हैं। शायद इस बात पर कांग्रेस हाईकमान से बात फाइनल हो गई है, इसलिए दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा है। बीते दिनों लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि मैं राज्यसभा सदस्य हूं। इसलिए लोकसभा चुनाव लड़ने की ज्यादा जरूरत भी नहीं है। हाईकमान जैसा आदेश देगी, वह सिर आंखों पर होगा। पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी के भले के लिए जो होगा, वहीं करुंगा।

First published on: Mar 11, 2024 01:21 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola