लोकसभा चुनाव से पहले मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते हांफ गए अधिकारी, देखें Video

Madhya Pradesh News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी। चुनाव में धनबल और पैसों का इस्तेमाल न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। इंदौर की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने नोटों का जखीरा बरामद किया है।

Indore cash

इंदौर में मिला कैश का जखीरा।

Madhya Pradesh News : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह एक्टिव हो गई हैं। लोकसभा चुनाव को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए EC के निर्देश पर प्रशासन भी सतर्क है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश के इंदौर में नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। नोटों की गिनती करते-करते अधिकारी हांफ गए।

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024 में पैसों और धनबल का इस्तेमाल न हो, इसे लेकर जांच एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। होली से एक दिन पहले रात में इंदौर के राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित चोइथराम मंडी चौराहा पर पुलिस और एफएसटी की टीम गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम को एक फॉर्च्यूनर से 56 लाख रुपये नकदी मिली।

विज्ञापन

विज्ञापन

एक थैले तथा दो कार्टूनों में भरी थी नकदी

फॉर्च्यूनर की डिक्की से एक थैले तथा दो कार्टून मिले, जिसमें भारी मात्रा में नकदी रखी थी। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 आलोक कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग गांधीनगर रुबि मिजवानी मौके पर पहुंचे और फिर उन्होंने एफएसटी की टीम को बुलाया।

विज्ञापन

हर एंगल पर जांच कर रही टीम

विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने नकदी जब्त कर ली है। जब एफएसटी के अधिकारी कैश की गिनती करते-करते हांफ गए। कुल कैश 56 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इसे लेकर रुबि मिजवानी ने कहा कि अब जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतने रुपये कहां से आए। ये कैश चुनाव के इस्तेमाल में जा रहे थे या फिर किसी व्यापारी का था। सभी एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ