मऊगंज में बीजेपी नेता के घर में घुसा तेंदुआ, दो युवकों पर झपटा, गर्दन और कूल्हे पर किए घाव

मध्यप्रदेश के मऊगंज के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में युवक पर हमला करने के बाद तेंदुआ भाजपा नेता और पार्षद सी.एम. सिंह पटेल के घर में घुस गया। परिजन घर से बाहर निकल आए और दरवाजा बाहर से लगाकर तेंदुए को अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वन विभाग ने तेंदुओं को रेस्क्यू कर के पकड़ा।

Mauganj News

Mauganj News

मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेंदुआ अचानक बीजेपी नेता और पूर्व पार्षद सी.एम. सिंह पटेल के घर में घुस गया। परिजन घर से बाहर निकल और दरवाजा बाहर से लगाकर तेंदुए को अंदर बंद कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बता दें कि यह मामला बंधवा मोड़ गांव का है, जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग ने तेंदुओं को रेस्क्यू कर के पकड़ा।

यह मामला नई गढ़ी थाना क्षेत्र के बंधवा गांव में मगलवार सुबह करीब 7 बजे का है। ग्राम आंबी के कुछ बच्चे खेत में शौच के लिए गए थे, तभी एक तेंदुआ वहां आ धमका और बच्चों के पीठ पर झपट्टा मारते हुए सीधे भाजपा नेता के घर में घुस गया।

पुलिस और वन विभाग को दी सूचना

बता दें कि चीता घर के अंदर घुसने के बाद घरवालों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत दरवाजा बंद कर दिया और पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। साथ ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर तेंदुओं को बेहोश कर के सुरक्षित बाहर निकला गया। गनीमत रही कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

तेंदुए ने दो युवकों पर झपटा, एक घायल

स्थानीय ग्रामीण मनीष कुमार सेन ने बताया कि तेंदुए ने शुभम साकेत(18 वर्ष) पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन और कूल्हे पर घाव हो गए। युवकों ने शोर मचाया तो तेंदुआ पूर्व पार्षद सिंह पटेल के घर में भी घुस गया। सीताराम नाम के व्यक्ति ने कहा कि गांव में तेदुंआ पहली बार आया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ