भोपाल में BJP की बैठक में नेताओं ने गाया गलत राष्ट्रगीत, कांग्रेस ने PM से की ये अपील

BJP leader Sang Wrong National Anthem

BJP leader Sang Wrong National Anthem

भोपाल से विपिन श्रीवास्तव की रिपोर्टः चुनावी साल में संगठन को मजबूत करने के मकसद से भोपाल में बीजेपी कार्यालय में अहम बैठक से पहले नेताओं द्वारा गलत वंदेमातरम गाने पर उसे बीच में रुकवाने का वीडियो सामने आया है। जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

विज्ञापन

वीडियो में बैठक से पहले मंच पर खड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और साथ में बीजेपी के कार्यकर्ता भी वंदेमातरम गाते नजर आ रहे हैं। लेकिन जैसे ही वंदेमातरम गलत गाया गया तो बीच में ही क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने सभी को वंदेमातरम गाने से बीच में ही रोक दिया।

विज्ञापन

कांग्रेस ने बीजेपी को बताया देशद्रोही पार्टी

कांग्रेस ने इस वीडियो को जारी कर बीजेपी को देशद्रोही पार्टी बताते हुए प्रधानमंत्री से इन नेताओं पर रासुका लगाने की मांग की है। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने ट्वीट लिखा कि बीजेपी ने एक बार फिर साबित किया कि वह देशद्रोहियों की पार्टी है। भोपाल में बीजेपी की बैठक में राष्ट्रगीत वंदेमातरम का अपमान। बीच में ही रुकवाया राष्ट्रगीत। प्रधानमंत्री यह कृत्य करने वालों पर रासुका लगाएँगे क्या?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ