उत्तराखंड में भूस्खलन से MP के 4 पर्यटकों की मौत, पहाड़ से गिरे मलबे में दबने से हुआ हादसा

landslide in uttarakhand

landslide in uttarakhand

landslide: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है। सबसे ज्यादा परेशानी पहाड़ी राज्यों में देखने को मिल रही है। देवभूमि उत्तराखंड में भी जमकर बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूस्खलन में मध्य प्रदेश के चार पर्यटकों की मौत की खबर सामने आई है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

पहाड़ों पर से गिरे पत्थर

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि भूस्खलन से उत्तराखंड में जगह-जगह रोड बंद हो चुके हैं, ऐसे में कई यात्री मार्गों में फंसे हुए हैं।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जिन लोगों की मौत हुई है उनमें एक भोपाल की महिला शामिल हैं, जबकि कुछ लोग इंदौर और देवास के बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मध्य प्रदेश के और पर्यटक भी यहां फंसे हुए बताए जा रहे हैं।

सावधानी बरतने की अपील

फिलहाल उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले कुछ समय में तेज बारिश की संभावना जाहिर की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ