---विज्ञापन---

Lahar, Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: अंबरीश शर्मा ने भेदा कांग्रेस का किला, 35 साल के बाद जीती भाजपा

Lahar Assembly Elections Result 2023: लहार की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा 'गुड्डू' 12906 वोट से जीत गए हैं।

---विज्ञापन---

Lahar Assembly Elections Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की काउंटिंग लगभग समाप्त हो रही है। लहार की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा ‘गुड्डू’ 12906 वोट से जीत गए हैं। उन्हें 74930 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह को 62024 मिले। बता दें कि लहार सीट, कांग्रेस का अभेद्य किला है, इस सीट पर कांग्रेस नेता डॉ. गोविंद सिंह 7 बार से लगातार विधायक रह चुके हैं, 35 साल से इस विधानसभा सीट पर भाजपा को केवल हार का सामना करना पड़ा था। 17 नवंबर 2023 को हुए मतदान में 67.74 प्रतिशत मतदान हुआ। कांग्रेस ने इस बार भी पिछले 7 बार से विधायक गोविंद सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया, वहीं बीजेपी ने अंबरीश शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था।

 

---विज्ञापन---

प्रदेश की अहम सीट

बता दें कि लहार विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश में बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर डॉ. गोविंद सिंह 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। गोविंद सिंह ने पहला चुनाव जनता दल से लड़ा था। 7 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके गोविंद कांग्रेस पार्टी में बड़ी अहमियत रखते हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी ने उन पर विश्वास जताया था।

N24 Whatsapp Group

---विज्ञापन---

 

पिछले चुनाव परिणाम

2018 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह ने बीजेपी नेता रसाल सिंह को 9,073 वोटों से हराया था। गोविंद सिंह को 62,113 वोट जबकि रसाल सिंह को 53,040 वोट मिले थे। भाजपा को उम्मीद थी कि इस बार वह अंबरीश शर्मा के जरिए, कांग्रेस के इस किले को भेदने में कामयाब होगी।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 02, 2023 09:34 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola