kuno Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क में चीतों की मौत की वजह उनके गले में लगी रेडियो कॉलर आईडी भी मानी जा रही थी। क्योंकि इससे इन्फेंकशन फेल रहा था। ऐसे में पार्क प्रबंधन ने रेडियो कॉलर आईडी हटाने का फैसला लिया था। लेकिन इससे नई परेशानी खड़ी होती नजर आ रही है।
चीतों की लोकेशन में हो रही गड़बड़ी
दरअसल, कॉलर आईडी हटते ही पार्क से एक चीता गायब हो गया था। चीते की लोकेशन नहीं मिल रही थी। ऐसे में कूनो प्रबंधन की ट्रैकिंग टीम मादा चीता निर्वा की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है। हालांकि मादा चीता की लोकेशन आसपास ही मिल रही है। पेट्रोलिंग टीम पग मार्क और शिकार के अवशेष के आधार पर मादा चीता की लोकेशन को खोज रही है। इससे पहले एक और चीते की लोकेशन नहीं मिल रही थी।
पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव का कहना है कि इनफेक्शन के चलते चीतों की कॉलर आईडी को हटाया गया था। लेकिन बाद में उसे फिर से लगा दिया गया है। उनका कहना है कि मादा चीता भी पहुंच से दूर नहीं है। उसकी लोकेशन में कुछ दिक्कत आ रही है। जल्द ही उसकी सही लोकेशन पर पहुंचा जाएगा।
चीतों को वापस बाड़े में लाया गया
बता दें कि चीतों को वापस बाड़े में लाया गया है। फिलहाल 15 से 12 चीते बाड़े में पहुंच चुके हैं। जबकि एक दो चीते ही खुले पार्क में घूम रहे हैं। इन्ही में से एक मादा चीता गायब बताई जा रही है। हालांकि जानकारी मिली है कि आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने मादा चीता को कूनो की बाहरी सीमा की तरफ जाते देखा है। ऐसे में पार्क प्रबंधन ने इस तरफ चौकसी बढ़ा दी है।
दरअसल, चीतों की मौत की एक वजह रेडियो कॉलर आईडी भी मानी गई थी। क्योंकि चीतों की खाल बिल्कुल हल्की होती है। ऐसे में जल्दी इन्फेंक्शन फेलने का खतरा रहता है। इसलिए चीतो को सुरक्षित रखने के लिए आईडी हटा दी गई है। लेकिन इससे नई परेशानी खड़ी होती दिख रही है।
ये भी देखें: Pakistan पहुंची Anju के पिता ने किया Call…अंजू से अब मेरा कोई रिश्ता नहीं है
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
16 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines