Kuno National Park: बड़े बाड़े में छोड़ा गया तीसरा चीता 'ओबान', बाहर निकलते ही खूब लगाई दौड़
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

श्योपुर: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में नामिबिया से लाए गए 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था, जहां उन्हें अलग-अलग बाड़ों में क्वारंटाइन रखा गया था। चीतों के छोटे बाड़े में रह रहे तीसरे नर चीता को भी शुक्रवार को बड़े बाड़े में रिलीज कर दिया गया है।
PCF वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान की मौजूदगी में छोड़े गए। इस चीते ने छोटे बाड़े का गेट खोलते ही बड़े बाड़े में दौड़ लगा दी। ओबान नाम के इस नर चीता के पहले 5 नवंबर को दो नर चीते एल्टन और फ्रेडी को छोड़ा जा चुका है।
आपको बता दें कि, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ जसवीर सिंह चौहान गुरुवार की शाम को कूनो पहुंचे और शुक्रवार की सुबह सीसीएफ उत्तम शर्मा और डीएफओ पीके वर्मा के साथ बाड़े का निरीक्षण किया। साथ ही स्थितियों का आंकलन कर संतुष्ट हुए। इसके बाद एक नर चीता को छोड़ने का निर्णय लिया गया।
यही वजह है कि बीते रोज छोटे बाड़े से निकालकर तीसरे नर चीता को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। इसके बाद उसकी दिन भर मॉनिटरिंग की गई, जिसमें पाया गया कि चीते ने बड़े बाड़े में दिन भर न केवल उछलकूद की, बल्कि खूब दौड़ भी लगाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यानी कि, 17 सितंबर को 8 चीते नामीविया लाए गए थे, जिसमें 3 नर व 5 मादा हैं। जिन्हे एक दीप से दूसरे द्वीप में लाने के बाद विशेषज्ञों ने निर्णय लिया था कि 1 महीने के लिए क्वारंटाइन रखा जाए।
इन चीतों को एक महीना बीत जाने के बाद से ही टास्क फोर्स के सदस्यों और नामीबिया से आए एक्सपर्ट के साथ कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों की बैठक में निर्णय लिया गया था जिसके बाद 5 नवंबर को दो न चीते छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में रिलीज किए गए, जो पूरी तरीके से कूनो नेशनल पार्क के वातावरण में ढल चुके हैं और उन्होंने दो चीतलों का शिकार भी मिलकर किया है।
जिन्हें देखते हुए पीसीसीएफ जेएस चौहान की मौजूदगी में, तीसरा नर चीता भी बीते रोज बड़े बाड़े में छोड़ दिया है। आपको बतादे कि, अब तक ये सभी छोटे बाड़ों में रखे गए थे, लेकिन अब 3 नर चीतों (2 चीते 5 नवंबर को और 1 चीता 18 नवंबर) को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया। जबकि बाकी 5 मादा चीताओं को भी जल्द बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा।
कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने न्यूज 24 को फोन पर बताया कि,शुक्रवार को तीसरे नर चीते को छोड़े बाड़े से बड़े बाड़े में छोड़ा गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: