MP News: खरगोन हादसे में मृतकों के नाम आए सामने, ग्रामीण बोले तेज रफ्तार में थी बस
Edited By Arpit Pandey

khargone bus accident
Edited By Arpit Pandey

khargone bus accident
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में हुए बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 10 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा 13 लोग खरगोन जिले हैं, जबकि पांच लोग बड़लानी जिले के हैं। धार जिले के 3 और इंदौर जिले का एक यात्री शामिल हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान भी हो गई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए हैं, शिवराज सरकार की तरफ से मृतकों के परिवार वालों को मुआवजे का ऐलान भी कर दिया गया है। घटना में मृतकों के परिवार को 4-4 लाख और गंभीर रुप से घायलों को 50-50 हजार, जबकि मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी। जो हादसे की एक बड़ी वजह हो सकती है। वहीं घटना के बाद एसडीएम का कहना है कि पहली नजर में यह बात सामने आ रही है कि हो सकता है कि ड्राइवर को नींद का झोंका आया होगा। जिसके चलते यह घटना हुई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: