MP: 9 साल की बच्ची को बंधक बनाकर 2 दिन रेप किया...आपबीती सुनाते हुए बच्ची का दर्द छलका

Khandwa Crime, Madhya Pradesh Crime, Crime News, Khandwa News, Madhya Pradesh News
विज्ञापन

Khandwa Crime: मध्‍य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 9 वर्षीय आदिवासी मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, कि आरोपी ने मासूम को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी मिलते ही हिन्दू संगठन के लोग थाने पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे तथा पुलिस से आरोपी को जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की।

दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज

यह घटना मांधाता थाना क्षेत्र के ओंकारेश्वर के पास इनपुन पुनर्वास की है। जहां पर 9 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट तथा एससी–एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब क्षेत्रवासियों ने बच्चों की जानकारी जुटाई, तब बच्ची उन्हें रोते हुए मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस द्वारा पूछताछ में बच्ची ने अपने साथ हुई दरिंदगी का दर्द बयां किया।

विज्ञापन

हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

इस घटना की जानकारी मिलते ही, हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे तथा पुलिस से आरोपी की जल्दी गिरफ्तार करने की मांग की। घटना को लेकर खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि मामला सामने आने के बाद मांधाता थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है और उसके खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ