कटनी में दर्दनाक हादसा, पिकिनिक मनाने गए पांचों बच्चों की नदी में डूबने से मौत
Edited By Yashodhan Sharma

Edited By Yashodhan Sharma

कटनी: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक गांव में नदी किनारे पिकनिक मनाने गए पांचों बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। देर रात से सुबह तक रेस्क्यू चलाया गया। मंगलवार सुबह तक सभी बच्चों के शव निकाले जा चुके हैं। घटना एनकेजे थाना क्षेत्र के देवरा खुर्द गांव के कटनी नदी की है।
इस हृदयविदारक घटना के बारे में सुनते ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के द्वारा घटना के संबंध में ट्वीट किया गया और दुख व्यक्त किया गया। रेस्क्यू के दौरान जब शुरुआत में पांच में 3 बच्चों के शव बरामद हुए थे। इसके मुताबिक उन्होंने लिखा कि 5 बच्चों के डूबने की खबर मिली।

उन्होंने लिखा कि अभी तक 3 बच्चों की मौत का अत्यंत ह्रदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ है। रेस्क्यू टीम लापता 2 बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!
जानकारी के अनुसार पांचों बच्चे नदी किनारे पिकनिक मनाने गए थे। नदी किनारे बच्चों के कपड़े और चप्पल मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। बच्चों के नदी के आसपास नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी फिर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। रात में ही नदी में सर्चिंग अभियान चलाया गया। यहां रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले पांच में से चार बच्चों के शवों को बाहर निकाला गया।
https://twitter.com/AHindinews/status/1582224494520725504?cxt=HHwWgMCj7e6ymPUrAAAA
घटना की जानकारी लगते ही जिले के एसपी और कलेक्टर भी मौके पर पहुंचे थे। समाचार के लिखे जाने तक चौथे और पांचवे बच्चे का भी शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। सभी मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी एक-दूसरे को ढांढस बंधा रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: