Kamalnath: मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सीएम का चेहरा कौन होगा, यह तो चुनाव के बाद तय होगा। वहीं अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।
मैंने जीवन में काफी कुछ प्राप्त कर लिया है
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे, यहां कमलनाथ से चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो कमलनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि ‘ मैं किसी चेहरे या पद की खोज में नहीं हूं, मैंने पहले भी कहा है फिर कह रहा हूं कि मैंने जीवन में काफी कुछ प्राप्त कर लिया है, अब मैं केवल मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रखना चाहता हूं, यह मेरा लक्ष्य हैं।’
और पढ़िए –MP में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा, अरुण यादव बोले-इसका फैसला…
कमलनाथ का बयान अहम
पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का यह बयान 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से अहम माना जा रहा है। क्योंकि कमलनाथ को कांग्रेस की तरफ से 2023 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने नए साल पर जो पोस्टर लगाए थे, उसमें कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताया गया था। जबकि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वह ही सभी फैसले ले रहे हैं। ऐसे में खुद को किसी पद की इच्छा न बताकर कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है।
और पढ़िए –Union Budget 2023: CM शिवराज ने बजट पर कही बड़ी बात, PM मोदी को दिया धन्यवाद
अरुण यादव ने दिया था बड़ा बयान
दरअसल, मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर शुरू हुई यह चर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के बयान से शुरू हुई थी। सीएम फेस के सवाल पर उन्होंने कहा था कि ‘चुनाव के लिए फिलहाल अभी कोई चेहरा तय नहीं हुआ है। इसका फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा’ उनका यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया था। जिस पर अब कमलनाथ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
बता दें कि कांग्रेस ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। कमलनाथ खुद प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने ग्वालियर-चंबल अंचल का दौरा किया है। जहां कांग्रेस के सभी नेता एक मंच पर नजर आए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
8 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines