कमलनाथ ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, बर्बाद फसलों को लेकर की बड़ी मांग

KamalNath demanded CM Shivraj Singh Chouhan

KamalNath demanded CM Shivraj Singh Chouhan

Kamal Nath CM Shivraj: मध्य प्रदेश में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में 70 से 80 प्रतिशत तक फसलें खराब हो चुकी है। सरकार ने फसलों के सर्वे के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन बारिश और ओलावृष्टि से मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी आमने-सामने हैं। अब कमलनाथ ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा है।

विज्ञापन

जल्द मुआवजा देने की मांग

पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जल्द से जल्द किसानों को फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि ‘बर्बाद फसलों का तुरंत मुआवजा किसानों को दिया जाए क्योंकि इस वक्त किसान बहुत परेशानी में हैं। बारिश और ओलावृ्ष्टि से पूरी फसल नष्ट हो चुकी है, इसलिए किसानों को राहत देना बहुत जरूरी है।’

विज्ञापन

बकाया बिलों की वसूली रोकी जाए

कमलनाथ ने पत्र में लिखा कि ‘फिलहाल बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों से बिजली के बकाया बिलों की वसूली रोकी जाए, जबकि किसानों से फसल ऋण की वसूली भी तुरंत रोक दी जाए। क्योंकि इस वक्त किसानों के पास बकाया बिल या फसल ऋण जमा करने की हिम्मत नहीं है। इसलिए इन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए।’

विज्ञापन

किसानों को जल्द राहत देना जरूरी

कमलनाथ ने लिखा कि ‘मालवा निमाड़, बुंदेलखंड महाकौशल एवं नर्मदा पुरम के अनेक जिलों में फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। जबकि अब तक एक भी किसान को राहत राशि नहीं मिली है। रबी की गेहूं, चना, मटर सरसों,अलसी, धनिया ईसबगोल आदि की फसलें या तो खेत में खड़ी थी या थ्रेसिंग के लिए खेत में कटी रखी थी, लेकिन ये फसलें ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से खराब हो गई हैं। जिनसे किसानों को अब कोई उम्मीद नहीं बची है। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द राहत मिलनी चाहिए।’

बता दें कि मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। कई जिलों में इतनी ओलावृष्टि हुई है कि ओले सड़कों पर जम गए हैं। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि सरकार ने सर्वे के निर्देश भी दिए हैं। लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत भी जमकर हो रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ