'हम तो 7 दिनों से मर रहे हैं', भारत जोड़ो यात्रा के दौरान MP के पूर्व CM कमलनाथ का वीडियो वायरल

kamal nath

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: कांग्रेस सासंद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कमलनाथ कथा वाचक प्रदीप मिश्रा से कहते नजर आ रहे हैं कि‘हम तो 7 दिन से मर रहे हैं।’

वीडियो में कमलनाथ के साथ उनके बेटे और कांग्रेस सांसद नकुल नाथ भी दिखाई दे रहे हैं। कमलनाथ प्रदीप मिश्रा से बातचीत के दौरान ये भी बता रहे हैं कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश से गुजारने के लिए दो नियम रखे थे। उन्होंने कम से कम 24 किलोमीटर प्रतिदिन यात्रा करने की बात कही थी और कहा था मैं महाकाल जाउंगा, टंट्या मामा की जन्मस्थली और ओंकारेश्वर जाऊंगा।

वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने तंज कसा

कमलनाथ के वायरल वीडियो पर बीजेपी ने तंज कसना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी अपने इस इवेंट में शारीरिक रूप से अस्वस्थ्य लोगों को जबरन शामिल न करें, नही तो आपका इवेंट किसी को नुकसान पहुंचा देगा।

नरोत्तम मिश्रा ने ये भी कहा कि राहुल गांधी ने अपनी शर्तो पर टंट्या मामा, बाबा महाकाल की पूजा सहित अन्य कार्यक्रम जुड़वाए। कमलनाथ का बयान ही साबित करता है कि राहुल गांधी धर्म के नाम पर, जनजातियों के नाम पर किस तरह पाखंड करते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से दाखिल हुई थी और 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ