Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म हो गई है। वह वर्तमान में केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद थे। लेकिन मानहानि केस में दो साल की सजा के बाद आज लोकसभा सचिवालय से पत्र जारी कर उनकी संसद सदस्यता खत्म करने की जानकारी दी गई है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के बाद कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कमलनाथ ने बीजेपी पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी सरकार ने कांग्रेस के सम्मानित नेता राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र करने में सारी हदें पार कर दी हैं। जिस तरह से उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द की गई है, उससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार श्री राहुल गांधी से भयभीत है। सरकार उनके उठाए सवालों का जवाब देने के बजाय उन्हें लोकसभा से दूर करने का रास्ता तलाश रही थी। आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए अत्यंत दुख और पीड़ा का दिन है।’
लेकिन एक बात अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे, लेकिन उससे इंदिरा जी मजबूत ही हुई थी, कमजोर नहीं। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ श्री राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इंसाफ होकर रहेगा।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) March 24, 2023
कमलनाथ ने कहा कि ‘लेकिन एक बात अच्छी तरह याद रखनी चाहिए कि ऐसे ही षड्यंत्र स्वर्गीय इंदिरा गांधी के खिलाफ भी किए गए थे, लेकिन उससे इंदिरा जी मजबूत ही हुई थी, कमजोर नहीं। आज भारत की जनता पहले से कहीं मजबूती के साथ राहुल गांधी के साथ खड़ी है। इंसाफ होकर रहेगा।’
वहीं राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ भोपाल से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस फैसले के बाद आज शाम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ी मीटिंग बुलाई है। जिसमें कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे।
वहीं राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद देश की रानजीति गर्मा गई है। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस के नेता लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। बता दें कि कल ही सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के मामले में दो साल की सजा सुनाई थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।