'बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं', मध्य प्रदेश के मंत्री बोले- हमारे इंदौर को कलंकित कर दिया

राजा रघुवंशी की हत्या पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिना संस्कार के बच्चे सोनम बनते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी, नहीं तो वो पशु बन जाते हैं।

Kailash Vijayvargiya

सोनम रघुवंशी की हत्या पर कैलाश विजयवर्गीय की प्रतिक्रिया (फोटो सोर्स- IANS)

विज्ञापन

राजा रघुवंशी हत्या मामले को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। इस मामले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि बच्चों को संस्कार जरूर दें। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। उसने हमारे इंदौर को कलंकित कर दिया है।

एक सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बच्चों को पढ़ना, लिखाना अच्छी बात है लेकिन संस्कार भी देना चाहिए। बिना संस्कार के बच्चे सोनम बन जाते हैं। उसने हमारे इंदौर को कलंकित कर दिया है। हम कहीं भी जाते हैं तो लोग मुझसे इस घटना के बारे में पूछते हैं तो मैं कह देता हूं कि मुझे नहीं पता। इस पर बात करने में भी शर्म आती है।

विज्ञापन

‘एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को संस्कार दो’

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने कहा कि अगर बच्चों में संस्कार हो तो ऐसा काम कभी नहीं करेंगे। एक रोटी कम खाओ लेकिन बच्चों को संस्कार दो। अगर शिक्षा दे दी और संस्कार नहीं दिया तो वे पशु बन जाते हैं। उन्होंने एक कथन का हवाला देते हुए कहा कि अगर किसी महिला में शर्म नहीं हो, ममता ना हो, प्यार ना हो तो वह महिला नहीं पूतना होती है, वही पूतना जिसने भगवान् कृष्ण को मारने की कोशिश की थी।


कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जो लड़के पकड़े गए हैं, वो सभी नशा करने करने वाले हैं। नशे में ये कर दिया और अब पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपके इलाके में कोई नशा बेचते मिले तो उसकी जानकारी दीजिए, हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ