CM बनने की इच्छा वाले सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया मजेदार जवाब, बेटे के टिकट पर भी कही बड़ी बात

Kailash Vijayvargiya

Kailash Vijayvargiya statement

Kailash Vijayvargiya: बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। वहीं उनका एक बयान जमकर चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, एक कार्यक्रम में जब पत्रकारों ने कैलाश विजयवर्गीय ने से मुख्यमंत्री बनने वाली इच्छा को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बड़ा बयान दिया। जबकि आगामी चुनाव में अपने बेटे के टिकट को लेकर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।

सीएम बनने की इच्छा पर कही यह बात

कैलाश विजयवर्गीय से जब एक पत्रकार ने पूछा कि कार्यकर्ता आपको मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, सवाल सुनने के बाद विजयवर्गीय मुस्कुराए और उन्होंने पत्रकार से कहा कि आपके मुंह में घी शक्कर और वह फिर से हंसने लगे। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय का यह बयान अब चर्चा में आ गया है। क्योंकि वह चुनाव को लेकर पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय लंबे समय तक मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। लेकिन राष्ट्रीय राजनीति में जाने के बाद वह प्रदेश की सियासत में उनका फोकस कम हो गया था। लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर विजयवर्गीय को उनके गृहराज्य में एक्टिव किया है।

पार्टी तय करती है टिकट

इस बार कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज है। खास बात यह है कि विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर की तीन नंबर विधानसभा सीट से विधायक हैं। ऐसे में अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो आकाश टिकट मिलेगा यह नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि यह मैं तय नहीं करता पार्टी तय करती है टिकट किसे देना है। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

ये भी देखें: CM ने पूर्व मंत्री रामदयाल अहिरवार के अंतिम दर्शन किए ,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ विदाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ